रेल्वे परिसर में एक सौंकड़ा पौधो का हुआ पौधारोपण

दिवंगत आत्मओं के लिए पौधारोपण सराहनीय पहल:खंडेलवाल


बैतूल। विवेकानंद प्रांगण रेल्वे कॉलोनी में दिवंगत आत्माओं की स्मृति में की उपस्थिति में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के आतिथ्य में और एनआरएमयू वर्किंग कमेटी मैंबर व स्टेशन मैनेजर आमला विरेन्द्र पालीवाल, एनआरएमयू ब्रांच सचिव एवं चीफ ट्राफिक इंस्पेक्टर अशोक कटारे, मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी अक्षत बुंदेला,भाजयुमों के पूर्व जिला अध्यक्ष संजु सोलंकी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने पौधारोपण का प्रारंभ एनआरएमयू के अध्यक्ष स्व.शंकरलाल दुबे की स्मृति में पीपल का पौधा रोप कर किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि श्री दुबे ने भारतीय रेल्वे में बैतूल जैसी छोटी जगह को अहम पहचान दिलाई। श्री दुबे के सेवा कार्य अनुकर्णीय हैं। उन्होने दिवंगत आत्माओं की स्मृति में इस तरह के वृहद आयोजन को बहुत ही सराहनीय पहल बताया। विरेन्द्र पालीवाल ने बताया कि आज विभिन्न प्रजातियों के फलदार और कुल एक सैंकड़ा पौधों का रोपण किया गया। अशोक कटारे ने बताया कि विगत दिनों करोनाकाल में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में यह पौधारोपण किया गया है। श्री कटारे ने बताया कि इन पौधों को वृक्ष बनने के लिए वार्ड की पर्यावरण प्रेमी टीम पूरी तरह कटिबद्ध है। संजु सोलंकी ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण असंतुलन के दृष्टिगत पौधारोपण बहुत जरूरी है। श्री सोलंकी ने कहा कि पेड़ कम होते जा रहें हैं जिसके कारण मौसम परिवर्तन हो रहा है जिससे नई नई बीमारियां सामने आ रही है। उल्लेखनीय है कि इसी स्थान के पास एक बड़े से क्षेत्र में जहां लोग कचरा पन्नी आदि डालते थे यहां पर कुछ वर्ष पूर्व स्वच्छता अभियान चलाकर पौधारोपण किया गया था आज वही पौधे वृक्ष बनने की कगार पर है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शीतल पुरी, रूप्पु वर्मा, मनोरंजन हलदार, राकेश एनिया, राहुल मिश्रा, शैलेन्द्र बिहारिया, दीपक सोनी, श्रीरंग आम्बेकर, यश शर्मा, प्रथा दुबे, सपन दुबे, नरेश जैन, साक्षी शर्मा, मिनाक्षी शुक्ला, अज्जु ठाकुर आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog