नन्हा अग्स्तय भार्गव यंगेस्ट वर्सेटाईल चाईल्ड अवार्ड से सम्मानित
बैतूल। विगत दिनों नेशनल एकेडमी फॉर आर्ट एडं एजुकेशन द्वारा चाईल्ड टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाईन किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक की भूमिका में फिल्मी कलाकार अशावरी जोशी, जयश्री टी, निर्देशक जयप्रकाश, गायक घनश्याम वासवानी, उद्योगपति संजीव पेंडारकर, लेखक डॉ.दामोदर खाड़से रहे। जिसमेें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, क्राफ्ट ग्रेन आर्ट और ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग विद्या में बैतूल के ढाई वर्षीय अग्स्तय भार्गव को इंडिया स्टार आईकॉन किड्स अचीवर्स अवार्ड के तहत यंगेस्ट वर्सेटाईल चाईल्ड के अवार्ड से नवाजा गया। बैतूल के युवा व्यव
सायी और समाजसेवी आदित्य भार्गव-श्रीमती अपराजिता भार्गव के पुत्र अग्स्तय अभी नर्सरी के छात्र हैं। उनकी क्राफ्ट शिक्षका हर्षा गोठी ने बताया कि अग्स्तय रचनात्मक कार्यो में पूरी एकाग्रता के साथ रूचि लेता है और कलात्मक कार्यो में हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है। उन्होने कहा कि पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं और अग्स्तय का कला के प्रति समर्पण भाव देखकर लग रहा है कि वे भविष्य में इस क्षेत्र में बैतूल का नाम जरूर रोशन करेंगे। इनकी इस उपलब्धि पर उनके गुरूजनों एवं ईष्टमित्रों ने बधाई दी है।

Comments
Post a Comment