संत श्री आशारामजी बापू की शीघ्र हो रिहाई:जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने शीघ्र रिहाई और आयुर्वेदिक उपचार की मांग की
बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा मंगलवार को सांसद डीडी उइके, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व विधायक निलय डागा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपकर 85 वर्षीय वयोवृद्ध निर्दोष हिन्दू संत श्री आशारामजी बापू की शीघ्र रिहाई की मांग की। इस संबंध में श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि विगत 57 वर्षों से सबका मंगल सबका भला करने वाले निर्दोष हिंदू संत श्री आशारामजी बापू को मिशनरियों, विदेशी एनजीओ, बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने मिलकर एक बालिग लडक़ी द्वारा छेड़छाड़ के झूठे आरोप में फंसवा दिया गया। जबकि लडक़ी के सारे आरोप झूठे व बेबुनियाद है तथा निर्दोषता के सारे सबूत पूज्य बापूजी के पक्ष में ही है उसके बावजूद जोधपुर सत्र न्यायालय द्वारा सभी सबूतों को अनदेखा करके उन्हें आजीवन कारावास की सजा दे दी गई और उन्हें 8 वर्षों से अब तक जेल में बंद रखा हुआ है। उन्हें एक दिन की भी जमानत या पैरोल नहीं दी गई। वर्तमान में पूरे विश्व में कोरोना महामारी का कहर है जोधपुर की जेल में भी कैदियों की संख्या अधिक होने से पूज्य बापूजी कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए पहले उन्हें एमजीएम फिर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वर्तमान में 21 मई को जोधपुर हाईकोर्ट द्वारा उनके स्वास्थ्य के आधार पर की गई याचिका खारिज कर दी गई न्यायालय द्वारा इन 8 वर्षों में उन्हें सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है किंतु न्याय नही दिया जा रहा है। पूज्य बापूजी ने अपने पूरे जीवन काल में आयुर्वेद का ही प्रचार प्रसार किया किंतु उन्हें प्रशासन द्वारा एलोपैथी की ही चिकित्सा दी जा रही है जबकि उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा ही अनुकूल पड़ती है उनकी नाजुक स्थिति को देखकर करोड़ों समर्थक साधक विगत 8 वर्षों से शांतिपूर्ण ढंग से उनकी रिहाई की मांग करते रहे हैं। श्री मदान ने बताया कि बापूजी ने देश में जनहितकारी अनेक प्रकल्प चलाए। जिस पर सांसद श्री उइके ने कहा कि बापूजी का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय का जो भी फैसला होगा न्यायसंगत ही होगा एवं मैं आपके द्वारा दिए गए ज्ञापन को अपनी व्यक्तिगत टिप्पणी के साथ राष्ट्रपति को अवगत कराउंगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आपने जो बातें ज्ञापन के माध्यम से कही है उनमें कहीं न कहीं सत्यता है समय काफी हो गया है जो भी आरोप लगे है उनकी जांच होकर न्यायायलय द्वारा उनकी उम्र का ख्याल रखते हुए शीघ्र संज्ञान लेना चाहिए। ज्ञापन में बापूजी को जमानत व आयुर्वेदिक चिकित्सा की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ सुरेंद्र कुंभारे, अजय देवकते, प्रभाशंकर वर्मा, एल बी गायकवाड़,रविकांत आर्य, मोहन मदान, सतीश पाल,अनिता मानकर, रूपा विश्वकर्मा सहित अन्य साधक मौजूद थे।

Comments
Post a Comment