राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गांव-गांव चला रहा जन-जागरण


शाहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तहसील शाहपुर में स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर वैक्सीनेशन लगाने के लिए लोगों को जन जागरण चलाया जा रहा है बताया जा रहा है कि कि किस प्रकार वैक्सीन लगने के बाद भी अगर  कोरोना हो जाए तो फेफड़ों को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचता है। वैक्सीन लगा व्यक्ति मामूली से दवा में ही वह घर में ही ठीक हो जाता है। इसी के साथ अगर हमारे गांव में कोई संदिग्ध मरीज दिखता है तो डाक्टर्स के परामर्श अनुसार हम उसे तुरंत दवाई उपलब्ध करा रहें हैं जिससे घर का मरीज घर में गली का गली में और गांव का गांव में रहेगा। जिससे संक्रमण नहीं फैलेगा। उल्लेखनीय है कि स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय गोंडी भाषा में भी लोगों में जन जागरण किया जा रहा है कोरोना की चेन तोडऩे के लिए संघ द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शाहपुर तहसील के खंड संघचालक मुकेश ठाकुर ने बताया कि  शाहपुर में सेवा के लिए भी हर क्षेत्र में प्रयास किए जा रहे हैं चाहे राशन हो भोजन हो दवाइयों की उपलब्धता हो ऐसे अनेक सेवा प्रकल्पों के लिए संपर्क नंबर जारी कर दिए गए हैं जिससे लोग लाभांवित हो रहें हैं। 

Comments

Popular posts from this blog