मारी गई ताडक़ा
चुन्नीढ़ाने में चल रही रामलीला का बड़ी संख्या में दर्शक ले रहे लुत्फ
बैतूल। धर्म प्रचारक श्रीराम कथा रामायण रामलीला मंडल प्रयागराज उप्र के रामलीला कलाकारों द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास, चुन्नीढ़ाना, राजेन्द्र वार्ड में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। राधेश्याम सोनी ने बताया कि रामलीला पंडित वृजभूषण तिवारी व व्यासपीठ पंडित राजेन्द्र प्रसाद महाराज के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। रामलीला के चौथे दिन पूर्व सांसद सुभाष आहूजा विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होने कलाकारों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर रामलीला के कलाकारों का सम्मान भी किया गया। सोहनलाल राठौर ने बताया कि रामलीला 11 नवम्बर तक शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक की जाएगी। नंदु रावत और संतोष गव्हाड़े ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है। रामलीला का लुत्फ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उठा रहें हैं।
Comments
Post a Comment