आदर्श संविदा प्रेरक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, निकालेंगे तिरंगा रैली
बैतूल। आदर्श संविदा प्रेरक शिक्षक संघ जिला इकाई बैतूल की बैठक कर्मचारी भवन में जिला अध्यक्ष से वकराम यादव, जिला संरक्षक एवं प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह राठौड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष से वकराम यादव ने कांग्रेस अपना वचन निभाओ व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा की वादा खिलाफी के विरोध में प्रदेश के 23930 प्रेरक शिक्षकों द्वारा 5 सितंबर 2019 शिक्षक दिवस को तिरंगा यात्रा के साथ प्रदेश कार्यालय का घेराव व प्रेरक द्वारा स्वैच्छिक गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि 7 अगस्त 2019 को चिनार पार्क भोपाल में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा द्वारा हजारों की संख्या में उपस्थित प्रेरकों को विश्वास दिलाया था कि आपके प्रतिनिधिमंडल को 15 अगस्त से 18 अगस्त 2019 तक आपके प्रतिनिधि मंडल की वार्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री से करवाई जाएगी परंतु आज तक प्रदेश शासन की ओर से या जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा की ओर से आज तक कोई भी जवाब नहीं दिया गया। इन्ही मांगों को लेकर बैठक के पश्चात आक्रोशित प्रेरकों ने सैकड़ों की संख्या में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम से अपर कलेक्टर नितिन टाले को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते समय जिला संरक्षक एवं प्रदेश महासचिव रंजीत सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष सेवक राम यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल पवार, जिला प्रवक्ता कौशल चंद, जिला सचिव सुरेश बामने, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कांति नागले, जिला सह सचिव कविता बोकड़े, ब्लॉक अध्यक्ष हरि महोबे, रफीक खान, राजेश विश्वकर्मा, गुन्नू उइके, कमल उइके, जगदीश यादव, धरमदास यादव सहित सैकड़ों प्रेरक उपस्थित थे।


Very nice
ReplyDelete