जरूरतमंदों के लिए आगे आया साहू (बाथरी) श्रीबाथरी समाज
दीनदयाल रसोई में दिया अनाज व राशन का दान
बैतूल। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉक डाउन के चलते आज गरीब व्यक्ति को भोजन की मुश्किल आ रही है। ऐसे में केसरबाग में संचालित दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना से कई जरूरतमंद गरीब लाभांवित हो रहें हैं। रसोई संचालन में कई समाजसेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं। जिसमें साहू (बाथरी) श्रीबाथरी समाज बैतूल द्वारा अनाज भेंट किया गया। इस संबंध में साहू विष्णु सरवैया ने बताया कि समाज द्वारा दीनदयाल रसोई में 100 किलो गेंहू आटा, 100 किलो चावल, 30 किलो तुअर दाल, 1 टीन तेल,1 किलो पिसी मिर्च, 500 ग्राम हल्दी, 5 पैकेट नमक भेंट की गई। इस पुनीत कार्य में अशोक भैयालाल साहू, टेकचंद साहू , टंटू साहू, कैलाश साहू, प्रकाश साहू , राकेश गोकुल साहू , मोहन मुरारी साहू, मनोज साहू, नरेश लहरपुरे, सुदामा लहरपुरे, ललित आज़ाद , जसवन्त लोखंडे, गोपाल साहू सेवाराम साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Comments
Post a Comment