जरूरतमंद 100 परिवारों को राजपूत समाज एक माह से दे रहा राशन
राजपूत समाज ने किया राशन वितरित

बैतूल। राजपूत समाज साख सहकारी संस्था जिला बैतूल के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के जरूरतमंद लोगों को जो अति गरीबी रेखा में आते हैं ऐसे तो 100 परिवारों को एक माह का राशन प्रदान किया जा रहा है। संस्था के वीरेंद्र सिंह चौहान ने जसपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि राजपूत समाज कोरोना कि इस महामारी में अपना छोटा सा सहयोग प्रदान कर रहा है संस्था का यही उद्देश्य है कि कोई भी असहाय व्यक्ति भूखा ना रह आओ सब मिलकर इस महामारी को हराये है घर में रहे स्वस्थ रहे। दिनेश सिंह चौहान व कृपाल सिंह सिसोदिया ने सभी सामाजिक संगठनों से आव्हान किया की वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें। राशन वितरण में शिवपाल सिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह चौहान, दीपक राजपूत, डॉ.राजेन्द्र सिंह ठाकुर, धनराज सिंह चौहान, नितिन मिश्रा, सुनील अग्रवाल, गुलाब सेलकरी, रामा परिसे का सरानीय योगदान रहा। महेंद्र सिंह पटेल व अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा यह अभियान सत्त चलता रहेगा। 

Comments

Popular posts from this blog