मुस्लिम समाज के वरिष्टों ने की अपील
रमजान की नमाज घरों में अदा करें, गरीबों को ज्यादा से ज्यादा जकात दें
बैतूल। अध्यक्ष गंज मस्जिद कमेटी सैयद आशिक अली और टिम्बर व्यवसायी अब्दुल रहमान ने बताया कि वर्तमान में हमारा देश बहुत विषम स्थति से गुजर रहा हैं। कोरोना वायरस संक्रमण फैला हुआ है जिसके कारण कारण प्रमुख स्थल एतिहात के तौर पर बंद कर दिए गए हैं। व्यवसायी सिद्दीक पटेल और मो.युसुफ ने कहा कि रमजान का मुबारक महिना शुरू हो रहा है। हम सभी मुस्लिम भाईयों को घरों में रहकर रोजा रखकर जुमा तरावीह सहित सभी नमाजों को घर में ही अदा कर ज्यादा से ज्यादा जकात गरीबों तक पहुंचाना है। उन्होने कहा कि देश के सभी दिनी उल्माओं ने भी देश हित में घरों में रहकर रमजान की नमाजे अदा करने का एलान किया है। मेमन जमात अध्यक्ष तौसिफ आकबानी व सैय्यद रिजवान अली ने कहा कि हम मुस्लिम भाईयों को कोरोना माहमारी से लडऩे के लिए भारत शासन, राज्य शासन और स्थानीय शासन के निर्देशों का पालन करना है। सलमान पटेल ने कहा कि कोई भी मुस्लिम भाई मस्जिद की तरफ जाने या मस्जिद में नमाज पढऩे की कोशिश नहीं करे और खुदा से दुआ करें की हमारे देश से यह बीमारी खत्म हो और हमारी मजबूरियों को देखते हुए खुदा हमारी नमाजों एवं जकातों को कबूल कर इस बीमारी को मुबारक रमजान महिने में ही निजात मिल सके।

Comments
Post a Comment