अक्षय तृतीया पर समाजसेवी संस्थाओं ने जरूरतमंदों को वितरित की राशन सामग्री
सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों का भी साहित्य भेंट कर सम्मान किया
बैतूल। पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है जिसके कारण संपूर्ण देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसी स्थिति में मजदूर वर्ग अपने कार्य पर भी नही जा पा रहे है जिससे उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय होती जा रही है। साथ ही कुछ लोग ऐसे भी है जिनके लिए दो वक्त के भोजन की व्यवस्था भी बमुश्किल होती जा रही है। इन्ही बातों को ध्यान रखते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, भारत जागृति मोर्चा व धर्म रक्षा दल के संयुक्त तत्वावधान में शहर के अर्जुन नगर खंजनपुर में जरूरतमंदों को आटा, दाल, चावल, तेल आदि दैनिक जरूरत की वस्तुओं का वितरण किया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि लॉक डाउन के कारण मजदूरों व जरूरतमंदों को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसे देखते हुए हमारी संस्थाओं द्वारा उन्हें अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर राशन सामग्री वितरित की गई साथ ही उन्हें पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का साहित्य वितरित कर कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय बताते हुए लॉक डाउन के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। चौक-चौराहो पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्वल्पाहार के साथ पूज्य बापूजी का सत्साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर धर्म रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माणिकभाई देशमुख, युवा सेवा संघ बैतूल के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, अनूप मालवी, रविकांत आर्य, समाजसेवी राजेश आहूजा, विक्रम वैद्य व कान्तु प्रजापति सहित समिति के कई साधकगण मौजूद थे। श्री मदान ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा व कोरोना वायरस से लड़ रहे कर्मवीरों पुलिस, डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मियों,पत्रकारों आदि का उत्साह वर्धन कर उन्हें सम्मानित किया जाता रहेगा।

Comments
Post a Comment