जिला अस्पताल को सेनेटाईज मशीन की भेंट
युवाओं ने जुगाड़ टेक्नोलॉजी से तैयार की मशीन
बैतूल। बैतूल गंज के युवा समाजसेवी कुशकुंज अरोरा और जपजोत सिंह साहनी द्वारा जिला अस्पताल को बॉडी सेनेटाईज मशीन भेंट की है। मशीन को डॉ.राहुल श्रीवास्तव और डॉ.पांडे के मार्गदर्शन में उसकी गुणवत्ता परखने के बाद अस्पताल के चिहिन्त स्थान ट्रामा सेंटर के द्वार पर लगाया गया। इस संबंध में कुशकुंज अरोरा ने बताया कि मशीन की खासियत है कि यह पैडल से संचालित हो सकेगी जिसमें व्यक्ति को सेनेटाईज होने के लिए इसे शुरू करने के लिए हाथों का स्पर्श नहीं करना पड़ेगा। जिससे संक्रमण का खतरा शून्य हो जाएगा। जपजोत सिंह साहनी ने बताया कि यह मशीन उनके, कुशकुंज व दीपक आम्बेकर द्वारा निर्मित की गई है और जिसकी लागत लगभग मात्र 6 हजार 5 सौ रूपए आई है। मशीन में दो नोजल है जो अपर और लोअर बॉडी को सेनेटाईज करेंगे यह मशीन मात्र 5 सैंकेड में व्यक्ति को सेनेटाईज कर देती है। श्री अरोरा ने बताया कि जिले में किसी और स्थान से ऐसी मशीन की मांग की जाती है तो वे सेवा देने को तैयार हैं। इस मशीन की लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

Comments
Post a Comment