गंगा जयंती पर कर्मवीरों को गंगाजल मिश्रित छाछ की वितरित
सत्साहित्य भी वितरित किया
बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ व भारत जागृति मोर्चा बैतूल के तत्वावधान में गंगा जयंती के पावन अवसर पर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे कर्मवीरों पुलिसकर्मियों,डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मियों व पत्रकारों को गंगाजल मिश्रित शीतल छाछ का वितरण किया गया साथ ही उन्हें संत श्री आशारामजी बापू का सत्साहित्य भी वितरित किया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। जिसमें कड़ी धूप में अपनी निरंतर सेवाओं व कोरोना को खत्म करने के दृढ संकल्प के साथ जुटे कर्मवीरों पुलिसकर्मियों का चौराहों पर डॉक्टरों का शासकीय चिकित्सालय में व सफाई कर्मियों का नगरपालिका में आज गंगा जयंती पर श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ व भारत जागृति मोर्चा द्वारा शीतल छाछ व सत्साहित्य वितरित कर सम्मान किया गया। समिति द्वारा अक्षय तृतीया पर दो सौ जरूरतमंदों परिवारों को राशन सामग्री भी वितरित की गई थी। श्री मदान ने कहा कि इन्ही कर्मवीरों की निरंतर सेवाओं की वजह से देश में कोरोना महामारी नियंत्रण में है और यदि इसी तरह लोगों द्वारा सामाजिक दूरी व नियमों का पालन किया जाता रहेगा तो देश से महामारी शीघ्र समाप्त हो सकती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ भारत जागृति मोर्चा के राष्ट्रीयअध्यक्ष माणिक भाई देशमुख, युवा सेवा संघ के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी व अनूप मालवी मौजूद थे। कर्मवीरों ने समिति के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की।

Comments
Post a Comment