101 पौधे रोपकर वृक्ष गंगा अभियान का किया शुभारंभ
गायत्री परिवार ने देहगुड़ में किया वृहद पौधारोपण
बैतूल। पर्यावरण को लेकर लोगों को व्यक्तिगत तौर पर या संगठनों को आगे आना होगा। अध्यात्म और समाजसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बैतूल द्वारा वृक्ष गंगा अभियान का शुभारंभ 101 पौधे रोपण कर किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम देहगुड़ के शिक्षक तिलक सोलंकी के सेवानिवृत्ति पर शाला परिसर में 50 छायादार पौधे का रोपण शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया एवं 51 फलदार आम, जाम ,जामुन के पौधे उपस्थित कृषकों को भेट किए गए। इस मौके पर गायत्री परिवार के आरके पालीवाल ने कहा की प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों,एवं बच्चों को उपहार में पौधे का उपहार दिया जाना अच्छी पहल है। गायत्री शक्तिपीठ बैतूल के ट्रस्टी रोशनलाल पट्टैया ने कहा की वर्तमान में तापमान 48 डिग्री तक हो गया। वह दिन दूर नहीं जब हमें ऑक्सीजन खरीदना पड़ेगा क्योंकि हम वनों की कटाई को रोक नहीं पा रहे। पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों में पर्यावरण जागरूकता और जन चेतना आवश्यक है यही सच्ची ईश्वर सेवा है। इस अवसर पर शाला स्टाफ प्राचार्य दुबे ,गजानंद झाड़े, गायत्री परिवार के वरिष्ठ संगीतज्ञ मधु वर्मा, देवेंद्र साहू, मनीष धोटे सहित ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment