जिला अस्पताल में किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नित्या सेवा समिति ने लगाए पौधे


बैतूल। बढ़ते तापमान से राहत हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के पावन पर्व पर नित्या सेवा समिति द्वारा जिला अस्पताल परिसर में 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। जिसमें  मौलश्री, पाम, नीम, आरकेरिया आदि के पौधे लगाए गए समिति के संयोजक बलराम जसूजा के कहा कि भविष्य में भी और अधिक से अधिक पौधे लगाने का अभियान जारी रहेगा। पूर्व में भी संस्था द्वारा जेल परिसर छिंदवाड़ा में, काशी तालाब एवं सेहरा ग्राम में पौधे लगाए गए थे, एवं उनका रखरखाव भी निरंतर किया जा रहा है। सिविल सर्जन डा.अशोक बारंगा, डॉ.मनीष लश्करे और डॉ.रानू वर्मा ने कहा कि प्रकृति से दूर रहने पर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और प्रकृति और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधों का रोपण और उनका संरक्षण जरूरी है। उन्होने कहा कि वनों का रकबा कम हो रहा है, प्रदुषण दिनों-दिन बढ़ रहा है इससे बचने का एकमात्र उपाय हरियालीयुक्त वातावरण। इस कार्यक्रम में डॉ.श्रीवास्तव, शिवेंद्र अंबूलकर, सुनील द्विवेदी, अमरजीत पोपली, मनजीत साहनी, कश्मीरी लाल बत्रा, सुरेन्द्र कपूर, दीपक कपूर, दीपक पाल, हरीश गढेकर, अनिल जाम, बलराम जसूजा, अंकित जसूजा, सागर जसूजा, श्रेयांस पाल आदि मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog