जन्मदिन पर लिया देहदान का संकल्प

डॉक्टर्स डे विशेष


बैतूल। समाज के कई लोगों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होता है। जिसमें वरिष्ठ नागरिक भी इसमें पीछे नहीं रहतें हैं। डॉक्टर्स डे और अपने जन्मदिन के अवसर पर 70 वर्षीय दिनेश कुमार श्रीवास ने अपनी देहदान का संकल्प पत्र दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.शिवम शर्मा और होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ.आदित्य शुक्ला की उपस्थिति में भरकर सौंपा। तिलक वार्ड निवासी दिनेश श्रीवास श्री राधा कृष्ण धर्मशाला गंज में एकाउंटेंट हैं। उन्होंने यह संकल्प स्वप्रेरणा से लिया। इस मौके पर डॉ.शिवम शर्मा और डॉ.आदित्य शुक्ला ने कहा के उम्र के इस दौर में समाज सेवा का यह जज्बा अनूठा है जिससे युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए। श्री श्रीवास के इस कार्य की सभी लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। 

Comments

Popular posts from this blog