बच्चे गहनें जैसे, किसी के भरोसें ना छोड़े
शौर्या दल बैठक संपन्न
बैतूल। परवाह परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्कापुर में शौर्या दल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भैंसदेही थाना प्रभारी सुश्री अंजना धुर्वे विशेष रूप से उपस्थिति रही। थाना प्रभारी द्वारा महिला हिंसा संबंधी और बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होने कहा कि सभी माताओं को अपने बच्चों को गुड टच- बैड टच की जानकारी देनी चाहिए। बच्चो के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा की हम अपने गहनों की तिजोरी की चाबी पड़ोसी को नही देते तो बच्चो को क्यों पड़ोसी के भरोसे छोड़ देते। क्या बच्चे गहनों से सस्ते है। इस प्रकार अन्य उदाहरण देकर बालको के लैंगिक शोषण को समझाया गया। साथ ही उन्होने लाडली बहना योजना के पैसों को सेविंग कर भविष्य की प्लानिंग करने हेतु सुझाव दिए गए। किशोरियो को पढ़ाई के साथ-साथ खेलो का भी महत्व बताते हुए बच्चो को मोबाइल से दूर रखने की बात कही। बैठक में आवाज जिला समन्वय भूपेंद्र लोखंडे ने बाल विवाह को लेकर बनाए गए कानून से अवगत कराया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती इंदिरा बारस्कर, श्रीमती सुनीता चढोकर, आवाज से विनीत धोटेकर, श्रीमती संगीता लिखीतकर, श्रीमती भावना मस्की के सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment