ब्रह्माकुमारीज का रक्तदान शिविर संपन्न
40 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
बैतूल। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय सेवा केंद्र भाग्यविधाता भवन बैतूल द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारीज भाग्य विधाता भवन में पिछले दो दिनों से राज्यस्तरीय ब्रह्माकुमारी अकाउंट ट्रेनिंग का प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें पूरे मध्य प्रदेश से ब्रह्माकुमारी से जुड़े 100 से भी अधिक सदस्यों ने प्रशिक्षण लिया। इसके समापन अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ब्रह्माकुमारी से जुड़े सभी सदस्यों ने रक्तदान किया। सभी में ब्लड डोनेशन को लेकर उत्साह देखने को मिला। यहां पर 40 यूनिट ब्लड डोनेट कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया। इस डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्तदान नि:शुल्क किया जा सकता है परन्तु कईयों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज कार्यक्रम के समस्त सदस्य तथा जिला सरकारी अस्पताल का मेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहा।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment