महिलाएं भी हो रहीं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
महिलाओं का योग शिविर संपन्नबैतूल। परिवार की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी महिला की होती है। ऐसे में वह अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करती है। वर्तमान में देखने में आ रहा है कि महिलाएं भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहीं हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के द्वारा संचालित महिलाओं का दस दिवसीय योगाभ्यास जैन मंदिर गंज में संपन्न हुआ। योग शिक्षिका श्रीमती चंदन शाह ने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि योग से तनाव और मानसिक स्वास्थ्य में राहत मिलती है ब्यूरो की राष्ट्रीय सचिव मीना खंडेलवाल ने बताया कि योग करने से मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिससे मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा मिलता है। पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ चर्बी को कम करता है। योग शिविर में संध्या भार्गव, तोषी खंडेलवाल, हर्षा हिरानी,रानी आहूजा,गीता आहूजा, रूपा भवनानी, सुनीता आटलानी, कृष्णा अटलानी, किरण तलरेजा, उमा हिरानी, सुनीता कटियार,हर्षा सतीजा, फरीदा, अनु हिरानी, कोमल मोटवानी, प्रीति मिश्रा, शोभा हिरानी, हंसा शाह, कीर्ति वर्मा, प्रीति मिश्रा, प्रीति ओसवाल, मनीषा खंडेलवाल, रिया सोनी आदि महिलाओं ने सहभागिता की।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment