गुरुद्वारा कमेटी निशुल्क देगी मरीजों को व्हील चेयर
बैतूल। नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। सच्ची समाज सेवा वह है जो पीड़ित मानवता के दर्द को समझे और उसका निराकरण करे। इसी उद्देश्य को लेकर गुरु सिंघ सभा बैतूल में सेवा के लिए समर्पित श्री गुरु नानक सोशल कल्चरल वेलफेयर सोसायटी के द्वारा बुजुर्गों, बीमारों और दिव्यांगों के लिए निशुल्क व्हील चेयर की सुविधा की गई है। अभी समिति ने 5 चेयर्स की व्यवस्था की है भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर और भी चेयर्स और मरीजों के सामान की व्यवस्था की जाएगी। अध्यक्ष सरबजीत सिंह वालिया और संजु भाटिया ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कर व्हील चेयर गुरूद्वारा आकर ले जा सकता है और अपनी आवश्यकता पूरी होने की बाद उसे चेयर वापस करना होगा। बबलू दुबे और इंदी वालिया ने कहा कि जिस किसी के यहां भी अनुपयोगी वॉकर, वॉकर स्टिक, वॉटर बेड आदि मरीजों के सामान हो वह समिति को दान कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुद्वारे में पूर्व से ही मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है जिसमें मरीजों को बिना लाभ कमाए दवाईयां दी जाती हैं। समिति की इस पहल की सभी ने सराहना की है।

Comments
Post a Comment