जनरल स्टोर्स में मिलनी चाहिए बेसिक दवाई:बाली सरदार


बैतूल। देश की अन्य जगह के साथ बैतूल में जनरल और प्रोविजन स्टोर्स पर शीघ्र ही सर्दी-खांसी, गैस, बुखार एवं अन्य कुछ बीमारियों की दवाइयां मिलने लगेगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए इस वर्ष की शुरुआत में विशेषज्ञों की एक समिति बनाई थी, जो ओवर-द-काउंटर दवा नीति बनाने पर विचार कर रही है। सिक्ख यूथ विंग के अध्यक्ष बाली सरदार ने केन्द्र सरकार की इस पहल की सराहना की है। उन्होने कहा कि गांव-देहात में आज भी दवाईयों की उपलब्धता नहीं हो पाती है और इससे ग्रामीणों को दवाईयां सरलता एवं सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। संगठन केन्द्र सरकार के इस फैसले का समर्थन करता है। इससे कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा और ग्रामीणों तक आसानी से दवाएं पहुंचेगी। बाली सरदार ने कहा कि हमें उम्मीद है कि चुनाव पश्चात केन्द्र में जो भी सरकार आएगी वह इस बिल को शीघ्र ही लागु करेगी।


Comments

Popular posts from this blog