हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां प्रारंभ

बच्चे हैरतअंगेज करतब का कर रहे अभ्यास



बैतूल। भगवान हनुमान जन्मोत्सव को अभी 8 दिन शेष हैं लेकिन अभी से लोगों में पर्व के लिए उत्साह दिखाई दे रहा है।  हनुमान जन्म उत्सव हनुमान नगर गर्ग कॉलोनी में विगत 17 वर्षो से निरंतर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष शोभायात्रा की तैयारियों जोर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं। गर्ग कॉलोनी छोटे-छोटे बच्चों भगवान श्रीराम और हनुमान जी के प्रति अपनी भक्ति और उससे मिली शक्ति की थीम पर अपने गरू मास्टर सारंग द्वारा मंदिर प्रांगण में करतब का अभ्यास कर रहें हैं। जिसे देखकर लोग सराहना के साथ आश्चर्यचकित हो रहें हैं।

Comments

Popular posts from this blog