भजन संध्या में दिलाई निष्पक्ष मतदान की शपथ 

लोगों से की अपील, अच्छा चुने-सच्चा चुने 


बैतूल। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनूठे प्रयास किए जा रहें हैं। जिसमें लोंगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का कोई अवसर नहीं छोड़ा जा रहा है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत, भैंसदेही एवं आठनेर विकास खंड में मतदाता जागरूकता अभियान  निरन्तर चलाए जा रहे है। यह जागरूकता अभियान मुख्य कार्यपालन अधिकारी भैंसदेही एवं आठनेर जितेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में ग्रामीण एवं विकास खण्ड स्तर पर किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ग्राम जावरा में यूथ आइकॉन भूपेंद्र लोखंडे, बीएलओ रितेश तायड़े प्राथमिक शाला तामसार एवं मारोतीराव तायड़े उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शाला बिसनूर द्वारा राम नवमी की संध्या को भजन कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियो द्वारा मतदान की महत्ता विषय पर गीत गाकर मतदाताओं को जागरूक किया एवं और निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में आठनेर, भैंसदेही, प्रभात पट्टन एवं बैतूल विकास खण्ड के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से प्रतिभागी रहे। इस अवसर पर संगीत प्रेमी धर्मराज छत्रपाल, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बैतूल मधुकर तायड़े, सेवा निवृत्त उद्यान अधिकारी  रमेश गायकवाड़, संतोष दवन्डे, उत्तम झाड़े अलकेश तायड़े सहित ग्राम के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog