निष्पक्ष मतदान की ली शपथ
राष्ट्र निर्माण के लिए करें मतदान
बैतूल। राष्ट्र निर्माण के लिए जाति और धर्म से उठकर निष्पक्ष मतदान करना होगा। इसी उद्देश्य को लेकर लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, जिला नोडल अधिकारी अक्षत जैन के मार्गदर्शन में ग्राम, विकास खण्ड एवं जिले स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत भैंसदेही एवं आठनेर में भी ग्रामीण एवं विकास खण्ड स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। इसी तारतम्य में ग्राम जावरा में यूथ आइकन भूपेंद्र लोखंडे एवं मारोतीराव तायड़े शिक्षक ने कहा कि मतदान सभी का कर्तव्य ही नहीं अधिकार भी है। साथ ही माध्यमिक शाला बिसनूर द्वारा सामुदायिक भवन जावरा में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसमें जिसमे विकास खण्ड एवं ग्राम के गणमान्यों के साथ-साथ अन्य ग्रामीण की उपस्थिति में सभी को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment