28 साल पहले छोटे से आयोजन ने लिया वट् वक्ष का रूप

कहानी आस्था, श्रद्धा और  जज्बे की



फाईल फोटो 

बैतूल। मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंजिल मगर, लोग साथ आते गए और करवां बनता गया। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति हनुमान नगर गर्ग कॉलोनी द्वारा 1995 से भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव इस क्षेत्र से प्रारंभ हुआ था। 1995 से 2001 तक यह इसी क्षेत्र तक सीमित रहा। इसके बाद यह आयोजन वृहद रूप लेता गया है और 2002 में पहल बार यह यात्रा वार्ड में भ्रमण कर गंज में प्रवेश करने लगी जहां लोग जुडऩे लगे और समिति का मनोबल बड़ाया और शोभायात्रा ने भव्य स्वरूप ले लिया। 

हर बार कुछ नया करने का प्रयास

समिति के द्वारा कुछ ना कुछ नया करने का प्रयास किया गया। जिससे श्रद्धालुओं में जिज्ञासा बनी रही। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा पैरामिड, झांकियां, वानर सेना धारण करना आदि मनमोहक आयोजन प्रस्तुत किए जाते रहे। अब गंज शहर के मुख्य मार्गो से निरंतर 28 वर्षो से शोभा यात्रा समिति हनुमान मंदिर गर्ग कॉलोनी से परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन करती रही है। 

देखते-देखते ले लिया बड़ा स्वरूप

आयोजन को सफल बनाने में हनुमान नगर, राम नगर, शारदा नगर, साई नगर, वैष्णों नगर क्षेत्र के नागरिक और मंदिर समिति के और स्थानीय नागरिकों का सरानीय योगदान रहा। इस अलावा गंज क्षेत्र की मंदिर कमेटी और व्यापारियों ने शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने में कमी नहीं रखी। सन् 2002 से जब गंज क्षेत्र से यात्रा शुरू हुई थी तब इतना माहौल नहीं होता था। सन् 2013 में विजयासनी माता मंदिर के संचालक दीपक शर्मा एवं उनकी समिति द्वारा संपूर्ण गंज में हनुमान जन्मोत्सव पर मार्गो और चौक-चौराहों को सजाया गया। जिसमें व्यापारियों ने शोभायात्रा के लिए श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी-भंडारे का आयोजन किया। राधाकृष्ण मंदिर समिति को 2015 में गंज शहर को सजाने का सौभाग्य मिला। 

अब बिना प्रचार के ही हो रहा विराट आयोजन

यह आयोजन साल दर साल सफलता की सीढ़ी चढ़ता गया। 2022 से हनुमान जन्मोत्सव समिति गंज के द्वारा इस आयोजन में बिना प्रचार-प्रसार की आवश्यकता नहीं होती है। लोग स्वयं आगे आकर अपनी जिम्मेदारियों निभा रहें हैं। शंकर नगर माता मंदिर, चुन्नीढाना का अखाड़ा, झांकी, सदर क्षेत्र से शोभा यात्रा, गंज व्यायाम शाला का अखाड़ा शोभायात्रा का अहम हिस्सा हैं। वैसे तो 1985 में इस आयोजन की शुरूआत गीता रामायण बाल समाज कृष्ण मंदिर के द्वारा हुई थी जो 1990 तक यथावत रही फिर यह आयोजन 1995 से लगातार हनुमान नगर गर्ग कॉलोनी हनुमान मंदिर समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है। हजारों की संख्या में इस आयोजन को देखने शहर के अलावा गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Comments

Popular posts from this blog