अपनी बेटी की स्मृति में किया प्याऊ का शुभारंभ


बैतूल। ग्रीष्म ऋतु ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में हिन्दू शास्त्रों के अनुसार जल दान महादान को देखते हुए बीजासनी माता मंदिर मार्ग पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। प्याऊ का उद्घाटन स्व.कीर्ति मगरदे की स्मृति में किया गया। विगत वर्ष ग्यारह दोहे समिति के सदस्य और समाजसेवी सतपाल मगरदे की सुपुत्री कीति मगरदे का दुखद निधन मात्र 13 वर्ष की अल्पआयु में हो गया था। प्याऊ के शुभारंभ से पूर्व स्व.कीर्ति को श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर पं.संजीव शर्मा, अतीत पवार, श्याम टेकपुरे, घनश्याम मदान, नवीन जैन, शिवराज परिहार,  नितिन जैन, दीपक देशपांडे, दीपक राठौर, राजेश धोटे, सोहनलाल राठौर, गौरीशंकर बाथरी, राजकुमार जसुजा, नंदकिशारे सोनी, बीआर पाटिल, आशुतोष पाटनकर, आशीष कोकने आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog