सिख यूथ विंग ने किया प्रभा सिलावट को सम्मनित
बैतूल। विगत दिनों महिला दिवस के अवसर पर सिख यूथ विंग के अध्यक्ष बाली सरदार, उपाध्यक्ष इंदर गहीर और समाजसेवी शैलेन्द्र ठाकुर द्वारा ट्रफिक थाना प्रभारी बैतूल प्रभा सिलावट को उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बाली सरदार व इंदर गहीर ने बताया कि कोरोना काल में पुलिस प्रशासन और चिकित्सा से जुड़े लोगों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए हमारी रक्षा की है। इनके अमले में बड़ी संख्या में महिलाकर्मी भी तैनात रहीं हैं। शैलेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल में महिलाकर्मीयों ने साबित कर दिया की वे हर क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं।

Comments
Post a Comment