बहुत आसान है कोविड का टीका लगाना

राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने किया घर-घर जाकर लोगों को जागरूक 

बैतूल। कुछ लोगों में भ्रांतियां है कि कोविड टीका लगाने से बीमारी हो सकती है और कुछ चाहे-अनचाहे अफवाहों का शिकार हो रहें हैं। जिसके चलते वो टीका लगाने से कतरा रहें हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक कोविड का टीका लगवाने के संबंध में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चला रहें हैं। स्वयंसेवक लोगों को बता रहें हैं कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा 60 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को जिला अस्पताल में नि:शुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है और जिला अस्पताल द्वारा लोगों के लिए वैक्सीन लगाने के लिए बहुत ही अच्छी व्यवस्थाएं की गई है जिसमें स्वच्छता, वेटिंग रूम बैठने की उत्तम व्यवस्था आदि शामिल है। स्वयंसेवक बताते हैं कि लोगों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता कम है  इसीलिए बैतूल नगर के स्वयंसेवको द्वारा कोरोना टीकाकरण को लेकर ऐसे लोग जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है उनका ऑनलाइन पंजीयन किया गया साथ ही उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण लगाने का आग्रह किया और जो इच्छुक थे उनका पंजीयन करने में सहायता की। स्वयंसेवकों ने लोगों को समझया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन की एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है जिसमें इस लिंक  https://selfregistration.cowin.gov.in/ जाकर  सर्वप्रथम अपना मोबाइल नंबर डालना होता है उसके पश्चात आधार कार्ड पेन कार्ड में दी गई अपनी जन्मतिथि और उसका नंबर डालकर ओटीपी के द्वारा आप अपना पंजीयन करा सकते हैं इस सरल प्रक्रिया से व्यक्ति अपना पंजीयन करा सकता है।


Comments

Popular posts from this blog