जरूरतमंदों, वानरों और गौ की सेवा कर मनाया जन्मदिवस



बैतूल। "हे प्रभु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो" सनातन संस्कृति के इस दिव्य संदेश को जीवन में अपनाकर अपना जीवन प्रकाशमय बनाने का सुअवसर है जन्मदिवस। बच्चों में अच्छे संस्कारों का सिंचन और सेवाभाव बचपन से ही शुरू कर देना चाहिये। इसी को ध्यान रखते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष समाजसेवी राजेश मदान द्वारा अपनी बेटी भव्या एवं भतीजे धीरज मदान का जन्मदिवस जरूरतमंदों, गौ माता व वानरों की सेवा करते करवाते हुए हिन्दू तिथि व भारतीय संस्कृति अनुसार मनाया गया। जिसमें संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार में स्थित गौ शाला में गौ माता को हरा चारा व फल खिलाएं गए, श्री हनुमानडोल मंदिर में वानरों को भुने हुए चने व फल आदि का वितरण और गंज क्षेत्र के जरूरतमंदों को गर्म पुलाव वितरित किए गए। इस मौके पर श्री मदान ने बताया कि बच्चों को अपना जन्मदिवस व्यर्थ खर्च न करके जरूरतमंदों की सेवा करते हुए भारतीय संस्कृति अनुसार वैदिक रीति से ही मनाना चाहिए। उन्होने कहा कि सात्विक ढंग से पवित्रता, दिव्यता व उल्लास सहित प्रकाशमय जन्मदिन मनाते हुए  बच्चों से यह संकल्प करवाना चाहिए कि हम अपना जन्मदिन भारतीय संस्कृति के अनुसार ही मनाएंगे और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे क्योंकि यही है असली जन्मदिवस। इस सेवाकार्य में जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ धीरज मदान, मोहन मदान, भव्या मदान, भाविनी मदान व अनूप मालवी आदि मौजूद थे।

Comments

  1. शानदार आयोजन की शानदार खबर, सपन भैया को साधुवाद।������

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog