हर्षोल्लास से मनाई गीता जयंती व तुलसी पूजन दिवस
श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ ने किया आयोजन
बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ बैतूल द्वारा गीता जयंती व तुलसी पूजन दिवस पर शुक्रवार सुबह श्री रुक्मणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में पूजन कार्यक्रम संपन्न किया। इस संबंध में युवा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि गीता ही विश्व मे एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से 2014 से प्रतिवर्ष श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ द्वारा हर्षोल्लास से जिले भर में गीता जयंती व तुलसी पूजन दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। इसी तारतम्य में समिति द्वारा रुक्मणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में मंदिर संस्थापक सेम वर्मा के मुख्य आतिथ्य व अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री दयाल प्रजापति की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से मनाया, साथ ही मंदिरों, आश्रमों व सार्वजनिक स्थलों में भी गीता जयंती व तुलसी पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। समिति द्वारा सांसद डीडी उइके, आमला विधायक योगेश पंडागरे, सेम वर्मा, दयाल प्रजापति, सुनील द्विवेदी, को श्रीमद्भगवत गीता व तुलसी के पौधे भेंट किए गए। साथ ही संत श्री आशाराम जी आश्रम चिखलार में भी गीता जयंती व तुलसी पूजन कार्यक्रम किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश मदान सहित बलवंत धोटे, अनूप मालवी,अजय देवकते,सुरेंद्र कुंभारे, शुभम साकरे,सतीश पाल,रवि आर्य,किशोरी झरबड़े,पिंटू बारस्कर, एलबी गायकवाड़, शैलेन्द्र रघुवंशी,मुन्नी मालवी,महेंद्र साहू,पूजा अमझरे, राजन पूरी, बंटी वर्मा आदि मौजूद थे।



Nice 👌 step has been taken for the upliftment
ReplyDelete