बैतूल के स्वप्निल अभिनीत की पहली फिल्म आज ओटीटी प्लेट फार्म पर
राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार से सजी फिल्म, सोनू निगम ने गाए हैं गाने
आज होगी सिनेमा जिंदाबाद एमएक्स प्लेयर पर होगी रिलीज
बैतूल। अजय कैलाश यादव द्वारा निर्मित निर्देशित राजपाल यादव अभिनीत हिंदी फिल्म सिनेमा जिंदाबाद आज शनिवार एमएक्स प्लेयर पर रिलीज टोने जा रही है। फिल्म में बैतूल के प्रतिभाशाली अभिनेता स्वप्निल ने अहम भूमिक निभाई है। यह फिल्म मुम्बई में कलाकारों के स्ट्रगल और एक फिल्म निर्देशक के संघर्ष को दिखाती है। यह फिल्म रियल पात्रों के साथ रियल लाइफ के प्रतिबिंब की है और हर दर्शक हर किरदार से जुड़ा हुआ महसूस करेगा। इस फिल्म में अभिनेता राजपाल यादव द्वारा निभाए गए एक महत्वाकांक्षी निर्देशक की भूमिका में है जो अपनी पहली फिल्म को बनाने और रिलीज करने के लिए कड़ी मश्कत करते है। वह फिल्म नवोदित फिल्म निर्माता अजय कैलाश यादव द्वारा निर्देशित और निर्मित है। फिल्म निमार्ता अजय कैलाश यादव ने बताया कि इस फिल्म तीन लडक़े मुम्बई में स्ट्रगल करने आए हैं और यही हमारी फिल्म की कहानी भी है। किस तरह लडक़े जब मुम्बई स्ट्रगल करने आते हैं तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, कैसे उनका शोषण होता है यह तमाम सच्चाइयां इस फिल्म में दर्शाई गई हैं। फिल्म में यह दिखाय गया है कि बिना स्टारकास्ट और नए डायरेक्टर प्रोड्यूस की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने में काफी दिक्कत होती है।
स्वप्निल के संर्घषगथा का आगाज है सिनेमा जिंदाबाद
स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त एचआर झरबड़े के पुत्र बैतूल निवासी स्वप्निल ने सरस्वती विद्या मंदिर बैतूल से कक्षा 12वीं पूर्ण की जिसके बाद बाकायदा मुम्बई में रामानंद सागर एकेडमी बडोदरा गुजरात में अभिनय का प्रशिक्षण लिया है। उन्हें ऐसे ही यह फिल्म नहीं मिली इसके लिए उन्हें कड़े इम्तहानों से गुजराना पड़ा। स्वप्निल बताते हैं कि उन्होने मुम्बई में 12 साल संघर्ष किया और आजीविका के लिए बाउंसर भी बने। स्वप्निल ने सीरियल, पवित्र रिश्ता, अकबर बीरबल, दीया और बाती आदि में काम भी कर चुके हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म के लिए स्वप्निल को बड़े संघर्ष से गुजरना पड़ा है।
Congratulations.Go ahead .
ReplyDeleteRuk Jana nahi ,aage hi badana hai kadam.