मोबाइल हेल्थ वेन से रोज हो रहा ग्रामीणों का उपचार
गांव-गांव पहुंचकर परीक्षण के बाद दे रहे दवाईयां
बैतूल। हेल्पज़ इंडिया द्वारा भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल के सहयोग से घोड़ाडोंगरी विकासखंड के 20 गांवों में मोबाइल मेडिकल वैन सर्विस के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहें हैं। मोबाइल हेल्थ वेन के एसपीओ निर्देश मदरेले ने बताया कि हेल्थ वेन के चिकित्सा अधीकारी डॉ.विनीत परस्ते द्वारा प्रतिदिन प्रात: 9:30 से बजे से शाम 5:30 बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल वैन सर्विस के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ब्लड शुगर परीक्षण, रक्तचाप, सामान्य स्वास्थ्य जांच, दवाओं से उपचार की सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती है। इस मोबाइल हेल्थ वेन के माध्यम से आसपास के गांवों के कई ग्राम वासियों को लाभ प्राप्त हो रहा है। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य सहायक स्टाफ की टीम ने द्वारा कोविड 19 से बचाव हेतु लोगो को जागरूक करने के साथ वेक्सिनेशन के लिये भी जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शुकवार ग्राम पंचायत सूखाढाना में डॉ.विनीत परस्ते द्वारा आज टीबी क्षय रोग के बारे में लोगो को जानकारी, लक्षण, बचाव, व इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवम उपस्थित समुदाय की जांच कर दवाइया वितरित की।
Comments
Post a Comment